India's No.#1 Hindi News Channel

जय भीम…अंबेडकर को नमन, महापरिनिर्वाण दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने कहा कि बाबासाहेब का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.जय भीम...अंबेडकर को नमन, महापरिनिर्वाण दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने ट्वीट कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस पर हम संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को नमन करते हैं. समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि आज जब हम उनके योगदान को याद करते हैं, तो हम उनके सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं. जय भीम! पीएम मोदी ने अपने इस ट्वीट में इस साल की शुरुआत में मुंबई में चैत्य भूमि की अपनी यात्रा की एक तस्वीर भी साझा की है. आज बाबासाहेब डॉक्टर बाबासहेब भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि है.

PM मोदी ने बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.