जिले के वरिष्ठ पत्रकारों में खुशी की लहर
वरिष्ठ पत्रकारों ने जिले के संवेदनशील कलेक्टर को जताया आभार……..
समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनलों के संपादक और मालिकों के लिए जुनैद खान का जिला बदर एक सबक है, अपराधियों को न बनाएं पत्रकार= प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ की पवित्रता का रखें ध्यान…….
कलेक्टर डॉ केदार सिंह के प्रति स्वच्छ छवि के पत्रकारों की तरफ से आभार…..
शहडोल। प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता जगत में आपराधिक छवि के लोगो के जुड़ जाने से पत्रकारिता बदनाम होती है। शहडोल कलेक्टर द्वारा सोमवार को जुनैद खान नामक पत्रकार का जिला बदर का आदेश जारी कर दिया गया जिसका स्वच्छ छवि वाले पत्रकारों द्वारा स्वागत किया गया है और कलेक्टर डॉ केदार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
शहडोल जिले के इतिहास में यह पहली घटना है जब किसी पत्रकार का जिला बदर हुआ हो,इस घटना से समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनलों के मालिकों एवं संपादकों को सबक जरूर लेना चाहिए, और अच्छी तरह छानबीन करने के पश्चात ही किसी व्यक्ति को संवाददाता है या ब्यूरो चीफ बनाना चाहिए क्योंकि बाद में जब यह पता चलता है कि जिस व्यक्ति का जिला बदर हुआ है वह किसी समाचार पत्र या चैनल का रिपोर्टर या संवाददाता अथवा ब्यूरो चीफ है तब उनकी बदनामी भी होती है और स्वच्छ पत्रकारिता की छवि पर दाग लगता है तथा विश्वसनीय घटती है।
अभी हाल ही में कुछ वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा यह चिंता जाहिर की गई थी कि पत्रकारिता जगत में असामाजिक तत्वों अथवा आपराधिक जगत के लोगों की बड़ी संख्या में इंट्री हो रही है जिसके कारण पत्रकारिता बदनाम हो रही है। ऐसी स्थिति में शासन प्रशासन द्वारा कुछ ऐसी गाइडलाइन जारी होनी चाहिए ताकि पढ़े लिखे स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनलों में प्रवेश मिल सके।
उल्लेखनीय है कि अपने अवैध धंधों के संरक्षण एवं पुलिस से बचने के लिए अपराध जगत से जुड़े लोगों द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार जुड़ने का काम किया जा रहा था। ऐसे अनेक पत्रकार अभी भी मौजूद हैं जो सट्टा, जुआं, कबाड़, सूदखोरी, रेत माफिया, भू माफिया अथवा अन्य अवैध धंधों से जुड़े हुए हैं जिनके विरुद्ध कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस द्वारा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। अभी तो सर्जिकल स्ट्राइक की शुरुआत हुई है एक के बाद एक कई पत्रकारों का जिला बदर करने की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ के लिए यह शुभ संकेत है इसके लिए जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
नवागत पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव द्वारा भी अपना कानूनी डंडा घुमाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है जिसके कारण यह प्रतीत हो रहा है कि जिले में अच्छी तरह से अब पुलिसिंग की जाएगी और अपराधों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि आम नागरिकों को सुख शांति से जीवन जीने का अवसर मिल सके।
पुलिस ने गिरफ्तार कर जुनैद को किया जिले की सीमा के बाहर
कोतवाली पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश के तत्काल बाद आरोपी जुनैद खान को उसके घर से गिरफ्तार कर शहडोल संभाग एवं सीधी जिले की सीमा के बाहर कर दिया गया।
Comments are closed.