उद्योगपति गौतम अदाणी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। यह बैठक दक्षिण मुंबई में फडणवीस के ‘सागर’ बंगले में हुई। आइए इस बारे में जानें।
उद्योगपति गौतम अदाणी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यहां उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। यह बैठक दक्षिण मुंबई में फडणवीस के ‘सागर’ बंगले में हुई।
एक सूत्र ने बताया, “अदाणी की ओर से यह शिष्टाचार भेंट थी। वह फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए आज उनसे मुलाकात की।”
फडणवीस (54) ने जोरदार वापसी करते हुए पांच दिसंबर को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा महायुति गठबंधन के हजारों समर्थकों की मौजूदगी में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित, क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर और उद्योगपति मुकेश अंबानी भी समारोह में शामिल हुए।
अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमाराफेसबुक पेज लाइक करें| आप हमेंट्वीटरपर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|