India's No.#1 Hindi News Channel

हिंदू लड़की को बुर्का पहना करवाने पहुंचा था शादी, खुल गई पोल

आरोपी युवक को न्यायालय के बाहर पकड़ा गया है वो नागझिरी का रहने वाला है, युवक का नाम जाकिर खान बताया जा रहा है. वहीं जाकिर के साथ पकड़ी गई युवती बामोरा गांव की रहने वाली है. इस पूरे मामले में माधव नगर थाना पुलिस फरियादी की तलाश में जुटी है. घटना के बाद से ही युवती अब तक थाने नहीं पहुंची है.हिंदू लड़की को बुर्का पहना करवाने पहुंचा था शादी, खुल गई पोल तो जमकर हुई पिटाई; Video वायरल

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के न्यायालय भवन कोठी परिसर में आज एक घटना से बवाल मच गया. हिंदूवादी संगठनों ने एक युवक को पकड़ा और उससे कुछ बातचीत की. बातचीत के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, एक विशेष समुदाय का एक युवक अपने साथ एक युवती को बुर्का पहनाकर न्यायालय पहुंचा था. जहां पर अभिभावक व अन्य लोगों ने पहले युवक व युवती की हरकतों को देखा और इसकी जानकारी तुरंत बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह को दी. सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता तुरंत न्यायालय पहुंचे. युवक और युवती से पूछताछ की गई तो पता चला कि जो लड़की बुर्के में नजर आ रही थी वो हिंदू समाज की थी.

युवती को साथ लेकर यह युवक न्यायालय पहुंचा था जहां वह युवती से कोर्ट मैरिज करना चाहता था. लोगों को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह युवक पर काफी नाराज हुए और उसकी पिटाई कर दी. हिंदूवादी संगठन के लोग तुरंत युवक को लेकर माधव नगर थाने पहुंचे जहां उसे पुलिस गिरफ्त मे सौंपा गया.

‘शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई’

युवक को न्यायालय के बाहर पकड़ा गया है वो नागझिरी का रहने वाला है, युवक का नाम जाकिर खान बताया जा रहा है. वहीं जाकिर के साथ पकड़ी गई युवती बामोरा गांव की रहने वाली है. इस पूरे मामले में माधव नगर थाना पुलिस फरियादी की तलाश में जुटी है. घटना के बाद से ही युवती अब तक थाने नहीं पहुंची है. वहीं अन्य किसी ने भी इस मामले को लेकर अब तक कोई शिकायत नहीं की है. पुलिस का कहना है कि जब तक किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिलती है, तब तक हम इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकते है. वहीं ये माना जा रहा है कि पूरे मामले में युवती खुद कोई मामला दर्ज नहीं करवाना चाहती है.

पहले भी शादी करने का किया था प्रयास

जानकारी के मुताबिक, नागझिरी में रहने वाला जाकिर युवती से पहले भी विवाह करना चाहता था जिसको लेकर उसने डेढ़ माह पहले प्रयास भी किया था, लेकिन तब भी शादी नहीं हो पाई थी. नागझिरी थाने में इस मामले को लेकर मामला दर्ज हुआ था. युवती पहले से शादीशुदा है और काफी समय से जाकिर से जुड़ी हुई है. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं.

वहीं इस पूरे मामले में हुई मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई मामले की चर्चा कर रहा है. इसके साथ सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.