India's No.#1 Hindi News Channel

हुस्न के जाल में फंसे बीजेपी नेता! लुटेरी दुल्हन ने लगाया लाखों का चूना,

बिहार में बीजेपी नेता को शादी के बाद पत्नी लूटकर चली गई है. बीजेपी नेता का कहना है कि उनके बाद युवती ने बंगाल के युवक से तीसरी शादी कर ली है. वहीं उनसे पहले भी महिला ने शादी करके एक युवक को 9 महीने तक ठगने का काम किया था.हुस्न के जाल में में फंसे बीजेपी नेता! लुटेरी दुल्हन ने लगाया लाखों का चूना, फिर रचाई दूसरी शादी

बिहार के किशनगंज में हुस्न के जाल में फंसकरबीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री राकेश गुप्ता ने 35 लाख रुपये गंवा दिए. बीजेपी नेता ने अपने साथ हुए धोखाधड़ी की घटना के बाद जमकर बबाल काटा. राकेश ने हाल ही में शहर के गंगा बाबू चौक निवासी युवती इशिका से शादी की थी और शहर के लोगों को जमकर भोज भी खिलाया था.

शादी के कुछ दिनों बाद ही राकेश गुप्ता की पत्नी कुछ दिनों के लिए अपने मायके गई थी. इस दौरान कुछ लोगों ने बीजेपी नेता को बताया कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है. इशिका पहले भी किसी अन्य से शादी की थी और अब बंगाल में किसी दूसरे युवक से भी शादी कर ली हैं, लेकिन बीजेपी नेता ने लोगों की एक नहीं सुनी. वहीं जब नेता को दूसरे युवक से शादी का सबूत मिले तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई, जिसके बाद उन्होंने अपने ससुराल जाकर जमकर बवाल काटा.

एक साल पहले हुई थी दाेनों की पहचान

बीजेपी नेता राकेश गुप्ता ने बताया कि इशिका से उसकी जान पहचान एक साल पहले हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. राकेश और इशिका ने पहले कोर्ट मैरिज की फिर बाद में मंदिर में जाकर भी शादी की. शादी के बाद भोज का भी आयोजन का था, जिसमे दोनों के परिवार और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए थे. पीड़ित ने बताया कि वे काम मे ज्यादातर ब्यस्त रहते थे. कभी बाहर भी जाना होता था. ऐसे में शादी के बाद से ही ससुराल वाले अपनी बेटी को रात में उनके घर रुकने नहीं देते है. उन्होंने कहा कि पास के मोहल्ले में घर होने की वजह से रोजाना लड़की भी अपने घर चली जाती थी.

ससुराल वालों की बहुत मदद

राकेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने ससुराल वालों की काफी मदद की. पत्नी के कहने पर ससुराल वालों को जमीन खरीदकर दी. साथ ही समय समय पर नगद रुपये से भी मदद किया करते थे. उन्होंने बताया कि लगभग 30 से 35 लाख रुपए उससे ससुराल वालों ने लिया और अचानक से अपनी लड़की को गायब कर दिया. बीजेपी नेता ने बताया कि इससे पहले भी उसके ससुराल वालों ने बंगाल के कानकी के रहने वाले एक युवक को 9 महीने तक ठगने का काम किया है.

राकेश गुप्ता ने कहा कि उनके बाद युवती ने बंगाल के युवक से तीसरी शादी की है. पुलिस अगर जांच करे तो अन्य शादी का भी खुलासा हो सकता है. पीड़ित राकेश ने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए और इसके लिए टाउन थाना में उसके द्वारा मामला दर्ज करवाया गया है. इधर लड़की की मां का कहना है कि राकेश गुप्ता से लड़की की शादी नहीं बल्कि सगाई हुई थी. लड़की की मां का कहना है कि 6 दिसंबर को उसकी बेटी डॉक्टर को दिखाने सिलीगुड़ी गई थी और वहां से वापस आने के बाद से वह गायब है, हम लोग भी उसे ढूंढ रहे हैं.

दूसरे लड़के के साथ दुल्हन की तस्वीर हो रही वायरल

लड़की की मां ने राकेश गुप्ता से रुपया लेने की बात से इनकार कर दिया है. दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर आरोपी दुल्हन की एक तस्वीर दूसरे लड़के के साथ तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वो एक अन्य लड़के के साथ परिणय सूत्र में बंधी नजर आ रही है. हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और समझा बुझाकर मामला शांत करवाया.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.