India's No.#1 Hindi News Channel

23 दिसंबर से शुरू होगी नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’

पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच जिलों में अपनी यात्रा करेंगे. पहले चरण की यात्रा 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगी.सीएम नीतीश ने चेंज किया अपनी यात्रा का नाम, अब महिला संवाद नहीं बल्कि इस यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish kumar) बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं. सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर जो रोड मैप है, वह तैयार कर लिया गया है. हालांकि पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को “महिला संवाद यात्रा” कहा गया था और इस यात्रा की शुरुआत 15 दिसंबर से होनी थी, लेकिन अब सीएम की ये यात्रा 23 दिसंबर से शुरू होगी और इसका नाम “प्रगति यात्रा” दिया गया है.

23-28 दिसंबर तक होगा पहला फेज

सीएम नीतीश की यह यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होने जा रही है. पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच जिलों में अपनी यात्रा करेंगे. पहले चरण की यात्रा 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगी. 23 दिसंबर को प्रगति यात्रा शुरू करने के बाद सीएम नीतीश कुमार 24 दिसंबर को पूर्वी चंपारण में ही रहेंगे. 25 दिसंबर को को क्रिसमस है, ऐसे में उनकी यात्रा 25 तारीख को नहीं होगी.

26 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिवहर और सीतामढ़ी में अपनी यात्रा को करेंगे. वहीं मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा 27 दिसंबर को पहुंचेगी. पहले चरण की आखिरी यात्रा 28 दिसंबर को वैशाली में होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस यात्रा को लेकर सियासी बाजार गरम था. मुख्यमंत्री की यात्रा को पहले ‘महिला संवाद यात्रा’ कहा जा रहा था और इस यात्रा को लेकर जो बड़ी टिप्पणी है, वह आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने की थी.

तेजस्वी यादव ने उठाए हैं यात्रा पर सवाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर सरकारी खजाने का दुरुपयोग की बात तेजस्वी यादव कह रहे थे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे “फिजूलखर्ची” करार दिया था और कहा था कि इससे कोई फायदा जनता को होने वाला नहीं है, लेकिन अब सीएम नीतीश कुमार ने इसका नाम ही बदल दिया.अब यह यात्रा ‘प्रगति यात्रा’ के नाम से जानी जाएगी, जिसकी शुरुआत सीएम नीतीश 23 दिसंबर से करने जा रहे हैं.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.