India's No.#1 Hindi News Channel

कोटपूतली: बोरवेल में गिरी बच्ची को निकालने का काम 4 घंटे बाद फिर शुरू

जयपुर: कोटपूतली के किरतपुरा गांव में एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची चेतना बोरवेल में फंसी हुई है. घटना के बाद से करीब 21 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण कार्य में थोड़ी रुकावट आई है.

रेस्क्यू टीम ने कैमरे में आई खराबी के बाद दूसरा कैमरा लगाने का प्रयास किया. अब, शिकंजा नुमा यंत्र के माध्यम से बच्ची को बाहर निकाला जा रहा है. फिलहाल, बालिका को J हुक के जरिए फंसाया गया है और L सपोर्ट तकनीक का सहारा लिया जा रहा है ताकि उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जा सके. इससे पहले, कुछ सफलता मिली थी और बच्ची को थोड़ी ऊंचाई तक खींचा भी गया था, लेकिन कैमरे के फंसने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कुछ कठिनाई आई.Kotputli Borewell Rescue: किरतपुरा गांव में बालिका को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, जल्द ही बच्ची को निकाला जाएगा सुरक्षित बाहर

रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF और SDRF की टीमें जुटी हुई हैं, और स्थानीय विधायक हंसराज पटेल समेत प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं. अधिकारियों का कहना है कि टीम पूरी कोशिश कर रही है और जल्द ही बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.