India's No.#1 Hindi News Channel

पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर केस, 3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की पुलिस तलाश कर रही है. दावा है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी. बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है. फूटा पत्रकारों का गुस्सा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद बस्तर के पत्रकारों का गुस्सा फूट पड़ा है. नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर पत्रकार हत्या के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. चक्काजाम की वजह से नेशनल हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. वहीं मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

Chhattisgarh Bijapur Journalist Murder Case Dead Body Found in Septic Tank ANN बीजापुर पत्रकार हत्या: सेप्टिक टैंक में शव छुपा कर ऊपर बिछा दी कंक्रीट, पुलिस ने JCB चलाकर निकाली लाश

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.