ऑस्ट्रेलियाई पारी 181 रन पर सिमटी, भारत को चार रन की बढ़त
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार 4 जनवरी को यहां चाय के विश्राम से ठीक पहले पहली पारी में 181 रन पर आउट करके चार रन की बढ़त हासिल की। भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे।

कप्तान जसप्रीत बुमराह (33 रन देकर दो विकेट) के एहतियाती तौर पर स्कैन के लिए चले जाने के बाद प्रसिद्ध कृष्णाा (42 रन देकर चार), मोहम्मद सिराज (51 रन देकर तीन विकेट) और नीतीश रेड्डी (32 रन देकर दो विकेट) ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ब्यू वेबस्टर ने सर्वाधिक 57 रन बनाए।
Comments are closed.