एनटीपीसी विंध्याचल मे जेम की बालिकाओं हेतु आयोजित शीतकालीन सत्र 2024-25 का समापन
एनटीपीसी विंध्याचल के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024-25 की
बालिकाओं के लिए शीतकालीन सत्र कार्यशाला का समापन दिनांक 04.01.2025 को क्षेत्रीय ज्ञानार्जन
संस्थान के सभागार में किया गया। यह 7 दिवसीय कार्यशाला दिनांक 30.12.2024 से 04.01.2025 तक
मई-जून-2024 में जेम कार्यक्रम के तहत एक महीने की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में भाग लेने वाली बालिकाओं
के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 111 बालिकाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर एनटीपीसी गीत के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर 7
दिवसीय कार्यशाला में जेम की बच्चियों द्वारा सीखे गए अनुभवों को मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अन्य अतिथियों
के समक्ष साझा किया गया।।
कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) श्री ई सत्य फणि कुमार एवं उपस्थित अन्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा
कि विंध्याचल नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं कल्याण के लिए समय-समय पर
कई कार्यक्रम कराता है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति अधिक-से-अधिक कार्य कर लोगों को शिक्षित करना एवं
उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना विंध्याचल का प्रथम दायित्व है और इसी के तहत अधिकतर कार्य
शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में करने का प्रयास किया जा रहा है। एक सप्ताह के इस अभियान के दौरान ग्रामीण
बच्चियों में काफी परिवर्तन आया है जो हमारे लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर मुख्य रूप कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) श्री ई सत्य फणि कुमार, मुख्य महाप्रबंधक(चिकित्सा)
डॉ. बीसी चतुर्वेदी, महाप्रबंधक(आर एल आई) श्री त्रिलोक सिंह, महाप्रबंधक(हरित रसायन एवं बीई) श्री
सुजय कर्माकर, महाप्रबंधक(प्रचालन)श्री राजशेखर पाला, महाप्रबंधक(मेंटीनेंस एवं एडीएम) श्री ए जे
राजकुमार, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल) श्री राकेश अरोड़ा, उपाध्यक्षा(सुहासिनी संघ) श्रीमती सारिका
चतुर्वेदी, वरिष्ठ सदस्या(सुहासिनी संघ) श्रीमती पाला, उप महाप्रबन्धक(मानव संसाधन) श्रीमती कामना
शर्मा,महासचिव(सुहासिनी संघ) श्रीमती शिल्पा कोहली, उप प्रबन्धक(योजना एवं प्रणाली) श्री फर्जन्द हुसेन,
कार्यपालक(सीएसआर) श्री निखिल जायसवाल एवं मानव संसाधन टीम के साथ-साथ एनटीपीसी के वरिष्ठ
अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ जेम के शीतकालीन सत्र की शिक्षिकाएं, कमेटी के सदस्यगण एवं भारी
संख्या मे जेम की बच्चियाँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन उप महाप्रबंधक(मानव संसाधन) श्री प्रणव वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ
प्रबंधक(सीएसआर एवं आरएंड आर) श्री माहताब आलम द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होनें ने आयोजन
की सफलता एवं कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अन्य अतिथियों के साथ-साथ प्रत्यक्ष या परोक्ष
सभी लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इन्होने अपने धन्यवाद ज्ञापन में विशेषतः सुहासिनी संघ विंध्यनगर
के सहयोग का भी आभार व्यक्त किया।
Comments are closed.