India's No.#1 Hindi News Channel

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की तीसरी गारंटी, युवाओं को हर महीने मिलेंगे 8,500 रुपये

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तीसरी गारंटी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने इस गारंटी को ‘युवा उड़ान योजना’ (Yuva Udaan Yojana) नाम दिया है। इस योजना के तहत कांग्रेस सत्ता में आने पर दिल्ली के  बेरोजगार युवाओं (Unemployed youth of Delhi) को हर महीने 8500 रुपये देने का वादा किया है। कांग्रेस की इस गारंटी की घोषणा राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने की।

Yuva Udaan Yojana: दिल्ली के युवाओं को हर महीने मिलेंगे 8500 रुपये, दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, तीसरी गारंटी के रूप में ‘युवा उड़ान योजना’ का किया वादा

उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस अपने वादों को पूरा करना अपनी जिम्मेदारी समझती है। तू तू मैं मैं की राजनीति खत्म कर हम रचनात्मक राजनीति करेंगे। अगर कांग्रेस जीतती है तो हम खासतौर पर यूथ पर फोकस करेंगे। अगर हम सरकार आती है तो दिल्ली में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप के तहत 8500 रुपये हर महीने देंगे और युवाओं को इसी दौरान उनकी फील्ड में भी काम दिलाएंगे।

प्यारी दीदी योजना का ऐलान

इससे पहले कांग्रेस दिल्ली में प्यारी दीदी योजना और जीवन रक्षा योजना का ऐलान कर चुकी है। प्यारी दीदी योजना के लिए कांग्रेस ने वादा किया है कि दिल्ली चुनाव जीतने पर हर महिला को प्रत्येक महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। जबकि ‘जीवन रक्षा योजना’ के तहत हर दिल्ली वाले को 25 लाख रुपये का हेल्थ बीमा कवर दिया जाएगा।

कांग्रेस पूरा करेगी अपना वादा – देवेंद्र यादव

इस दौरान पीसीसी चीफ देवेंद्र यादव ने कहा, ”युवा उड़ान योजना हम उनके लिए लेकर आएंगे जो शिक्षित हैं लेकिन बेरोज़गार हैं. बेरोज़गारी की वजह से युवा नशे की तरफ भी बढ़ रहे हैं। जो युवा इसमें रजिस्टर करेंगे उनको हम प्राइवेट कंपनी में कौशल विकास का काम भी करवाएंगे ताकि अगर वह उसमें कहीं आगे बढ़ना चाहे तो उनको सरकार उसमें भी सपोर्ट करेगी।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.