माओवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त
मलकानगिरी जिले में एक गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मलकानगिरी पुलिस दल ने माओवादी गतिविधियों की जांच के तहत टांडबाई जीपी, पीएस मोटू क्षेत्र में स्थित जिनेलगुगा गांव के पास जंगलों की तलाशी ली. भरी छानबीन के बाद पुलिस ने माओवादी डंप का पता लगाया और उसे बरामद किया. 11 जनवरी को पुलिस ने एंटी माधवी लेक नामक महिला माओवादी कैडर को रिमांड पर लिया है.

डंप से निम्नलिखित सामान बरामद किए गए
- 1 एसएलआर
- 2 मैगजीन
- 52 राउंड गोली
- माओवादी साहित्य (Maoist Literature)
- 1 डायरी
- 1 टॉर्च लाइट
- 1 मोबाइल फोन
- Sim box
- 1 साबुन
- मैगजीन पाउच
- टूथ ब्रश
- जंगल पैच कपड़ा
- माओवादी वर्दी
मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक ने कहा, “संदेह है कि ये विस्फोटक तथा अन्य सामान एओबीएसजेडसी के माओवादी कार्यकर्ताओं के हैं तथा इनका इस्तेमाल नागरिकों तथा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किया जाना था.”
Comments are closed.