महेश्वर में 24 जनवरी को कैबिनेट की बैठक, प्रदूषण से जुड़े प्रस्तावों पर होगा मंथन
भोपाल। मध्यप्रदेश में मां नर्मदा किनारे मोहन सरकार पहुंचेगी। महेश्वर में 24 जनवरी को मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मां की पूजा अर्चना करेंगे। कैबिनेट की बैठक में मां नर्मदा के साथ नदी संरक्षण, पर्यावरण, वन, प्रदूषण से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन होगा।

Comments are closed.