India's No.#1 Hindi News Channel

अस्पताल से लौट रही वृद्ध महिला को बस ने रौंदा

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में अस्पताल से घर लौट रही एक वृद्ध महिला को बस ने रौंद दिया. घटना में महिला के दोनों पैर टूट गए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल खून से लथपथ महिला को गंभीर स्थिति में सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया. वहीं बस चालक घटना के बाद मौके से फरार है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और प्रकरण दर्ज कर फरार बस चालक की तलाश में जुट गई है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.