India's No.#1 Hindi News Channel

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

मुंबई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में दी गई है. धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की 1 साल से ज्यादा समय के बाद वापसी हुई है. वहीं, पीठ की चोट के बावजूद स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में गिल होंगे उपकप्तान
इस अहम टूर्नामेंट के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया है. टीम में रोहित शर्मा का साथ देने के लिए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के रूप में दो ओपनर बल्लेबाजों को चुना गया है.

Indian Cricket Teamटीम में 2 विकेटकीपर-बल्लेबाज शामिल
बीसीसाआई द्वारा घोषित इस टीम में 2 विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और केएल राहुल को शामिल किया गया है. संजू सैमसन को इस टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर जैसे स्टार बल्लेबाज मध्यक्रम को मजबूती देने का काम करेंगे.

जसप्रीत बुमराह को तेज गेंदबाजी की कमान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी सिडनी टेस्ट में बुमराह को पीठ में चोट लगी थी. इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जिसका मतलब है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. बुमराह इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. जिन्हें मोहम्मद शमी और अर्शदीप का भरपूर साथ मिलेगा.

4 स्पिनरों को मिली जगह
इस आईसीसी टूर्नामेंट में भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा. यहां की पिचें स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए टीम में 4 स्पिनरों को जगह दी गई है. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे, जिन्हें रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे स्टार स्पिनरों का साथ मिलेगा.

12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य
टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के 12 साल के सूखे को खत्म करने के लिए मैदान पर उतरेगी. जिसके लिए बीसीसीआई ने एक बैलेंस टीम चुनी हैं. टीम में अनुभव और युवाओं का मिश्रण हैं. टीम में स्टार बल्लेबाजों के साथ, घातक गेंदबाजों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं. हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा जैसे 4 स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ियों के टीम में होने से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई मिलेगी.

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर को नेशनल टीम में जगह नहीं मिली है. इनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई, और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित टीम में शामिल नहीं किया है.

13 फरवरी तक हो सकता है बदलाव
बता दें कि, अभी यह प्रोजिवजल टीम घोषित हुई है. आईसीसी नियमों के अनुसार कोई भी टीम गुरुवार, 13 फरवरी तक अपने स्कवाड में बदलाव कर सकती है. 13 फरवरी को आईसीसी आधिकारिक रूप से सभी टीमों का ऐलान करेगा. 13 फरवरी तक टीम में बदलाव संभव है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए घोषित भारतीय टीम :-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.