पहचान छिपाकर हिंदू युवती से संबंध बनाने वाले सिपाही का फूंका पुतला, किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर, गैर समुदाय के सिपाही ने पहचान छिपा कर शाहजहांपुर जिले की रहने वाली नर्सिंग कॉलेज की अध्यापिका से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए और उससे 55 लाख रुपये भी ठग लिए। जानकारी होने पर हिंदू संगठन के नेता राजेश अवस्थी एडवोकेट ने अपने समर्थकों के साथ आरोपी सिपाही का कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला दहन किया और उसे निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई व पीड़ित नर्सिंग अध्यापिका को बरामद कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

Comments are closed.