नाइजीरिया में फ्यूल से भरे ट्रक में ब्लास्ट होने से अब तक 86 लोगों की मौत
अफ्रीकी मुस्लिम देश उत्तरी नाइजीरिया के नाइजर राज्य में एक पेट्रोल टैंकर ट्रक पलटने और फिर विस्फोट होने से भयानक त्रासदी पूर्व घटना हुई है. इसमें अब तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है.
)
जलकर राख हो गए लोग
राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के हुसैनी ईसा ने बताया कि 55 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका सुलेजा क्षेत्र के तीन अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है. यहां मौजूद अधिकारी ने बताया कि ये हादसा इतना भयंकर था कि कुछ लोग तो जलकर राख हो गए. साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि मृतकों की संख्या 86 से अधिक हो सकती है. उन्होंने कहा, ”फोरेंसिक जांच के बिना हमें मृतकों की सटीक संख्या ज्ञात नहीं हो पाएगी.”
बता दें कि यहां के जिगावा राज्य में पिछले साल अक्तूबर में इसी तरह की दुर्घटना हुई थी, जिसमें 147 लोग मारे गए थे.
Comments are closed.