केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला शख्स नहीं देखाः अमित शाह
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना कंप्लीट संकल्प पत्र जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में संकल्प पत्र का पार्ट-3 जारी करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमने अरविंद केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला शख्स नहीं देखा है. इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा 17 जनवरी को संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया गया था. उसके बाद, 21 जनवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया गया था, जिसमें कई बड़ी घोषणाएं की गई थी.![]()
Comments are closed.