India's No.#1 Hindi News Channel

उत्तराखंड निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 10 नगर निगम में जीत हासिल की

देहरादून नगर निगम में मेयर पद के लिए बीजेपी के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार 295 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। खास बात यह है कि इसके अलावा चुनाव लड़ने वाले बाकी सभी 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।Uttarakhand Nikay Chunav Result Live Updates Local Election Vote Counting Today Bjp SP Win Lose Seats News

देहरादून: उत्तराखंड में शहरी निकाय चुनाव (Uttarakhand Nikay Chunav) के नतीजे घोषित हुए। सत्तारूढ़ भाजपा ने अधिकतर सीटों पर जीत का परचम लहराया है। 11 नगर निगम में से 10 सीटों पर कमल खिला। लेकिन सबसे अधिक चर्चा देहरादून (Dehradun Mayor) शहर की है। यहां करीब 28 घंटों तक चली काउंटिंग के बाद रविवार दिन में नतीजे घोषित हो गए। मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल (Saurabh Thapliyal) ने प्रचंड जीत दर्ज की है।

भाजपा के सौरभ थपलियाल एक लाख 5 हजार वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करते हुए देहरादून शहर के मेयर बन गए हैं। देहरादून नगर निगम में ये सबसे बड़ी जीत है। देहरादून निगम में भाजपा ने 100 में से 64 वार्डों पर भी कब्जा जमाया है। कांग्रेस के 23 पार्षदों ने जीत हासिल की है, जबकि 13 निर्दलीय पार्षद बने हैं।

बीजेपी प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को कुल 2 लाख 41 हजार 771 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के वीरेंद्र पोखरियाल को 1 लाख 36 हजार 483 वोट मिले। इस तरह सौरभ ने रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार 295 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। खास बात यह है कि इसके अलावा चुनाव लड़ने वाले बाकी सभी आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

नगर निगमजीतेदे हरादून सौरभ थपलियायल, बीजेपी हरिद्वार किरण जैसल, बीजेपी अल्मोड़ा अजय वर्मा, बीजेपी हल्द्वानी गजराज बिष्ट, बीजेपी पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, बीजेपी श्रीनगर आरती भंडारी, निर्दलकोटद्वार शैलेंद्र सिंह रावत, बीजेपी रुद्रपुर विकास शर्मा, बीजेपी ऋषिकेश शंभू पासवान, बीजेपी रुड़की अनिता देवी अग्रवाल, बीजेपी काशी पुरदीपक बाली, बीजेपी

छात्रसंघ से ही राजनीति में ऐक्टिव सौरभ शुरू से भाजपा और आरएसएस के साथ जुड़े हुए हैं। सन 2000 में डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के साथ ही उनकी राजनीतिक पारी शुरू हुई थी। देहरादून नगर निगम में मेयर पद पर आम आदमी पार्टी, यूकेडी समेत कई निर्दलीय चुनाव मैदान में थे। नगर निगम में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.