India's No.#1 Hindi News Channel

किसानों के लिए पीएम धन धान्‍य योजना का ऐलान

वित्‍त मंत्री ने प्रधानमंत्री धन धान्‍य योजना का ऐलान करते हुए कहा कि इस योजना का मकसद, गांवों में कमाई के पर्याप्त साधनों को बढ़ावा देना हैBudget 2025 Live Streaming Online: किसानों के लिए पीएम धन धान्‍य योजना का ऐलान

नई दिल्‍ली. वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश कर रही हैं. अपने बजट भाषण में उन्‍होंने किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्‍य योजना शुरू करने का ऐलान किया है. राज्य सरकारों के सहयोग से देश के 100 जिलों में यह योजना चलाई जाएगी. इस योजना के लिए उन जिलों को चुना जाएगा, जहां कृषि उत्‍पादन कम है. वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस योजना से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा.

वित्‍त मंत्री ने कहा कि पंचायल और ब्लॉक लेवल पर फसलों की उपज बढ़ाई जाएगी. इसके लिए पीएम धनधान्‍य योजना चलाई गई है. उन्‍होंने कहा कि महिलाओं, नौजवान किसानों और भूमिहीनों पर फोकस किया जाएगा. इस योजना का मकसद, गांवों में कमाई के पर्याप्त साधनों को बढ़ावा देना है ताकि गांवों से पलायन रुके.

महिलाओं और किसानों पर फोकस
वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का प्रमुख फोकस गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के कल्याण पर रहेगा. वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार कृषि विकास (फार्म ग्रोथ), उद्योग क्षेत्र (मैन्युफैक्चरिंग) और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है. इसके साथ ही, वित्तीय क्षेत्र (फाइनेंशियल सेक्टर) में सुधार लाने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी.

किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट हुई 5 लाख रुपये
सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढा दी है. अब यह सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है. किसान लंबे समय से ऋण सीमा बढाए जाने की मांग कर रहे थे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि खाद्य तेल और बीज के लिए राष्ट्रीय मिशन का लक्ष्य इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाना है. इसके तहत दालों में आत्मनिर्भर बनने के लिए 6 साल का मिशन शुरू करेंगे. – केंद्रीय एजेंसियां ​​अगले 4 वर्षों में तुअर, उड़द, मसूर की खरीद करेंगी. प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन में सुधार के लिए बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा.

 

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.