गोली के घावों के लिए बैंड-ऐड: बजट 2025 पर राहुल गांधी का तंज
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में मोदी 3.0 का पूर्ण बजट पेश कर दिया है। बता दें कि, ये बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आठवां बजट था। इसी के साथ निर्मला सीतारमण के नाम पर लगातार आठ बार बजट पेश करने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि, बजट विकसित भारत के संकल्प का बजट है। हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। गरीब, युवा, किसान और महिला का यह बजट है। इस बजट से भारत की इकनॉमी को रफ्तार मिलेगा। वहीं, अब बजट में हुई घोषणाओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है।
बजट 2025 की 10 बड़ी बातें
- निर्मला सीतारमण ने 12 लाख रुपए तक के इनकम को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। इससे मिडिल क्लास फैमिली को राहत मिलने की उम्मीद है। अब 12.75 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई कर नहीं देना पड़ेगा।
- मखाना के Production, Processing, Value Addition और Marketing को बेहतर बनाने के लिए बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा। इससे छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा। बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट बनाया जाएगा। किसानों के उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाकर उनकी आय में बढ़ोत्तरी करेगा। युवाओं के लिए हुनर, उद्यमिता और रोजगार प्राप्त करने के अवसर पैदा करेगा।
- किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख तक होगी। डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख तक लोन दिया जाएगा।
- 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह ड्यूटी टैक्स खत्म किया गया। 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5% कर दी जाएगी।
- स्टूडेंट्स के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने IIT की सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। इससे 6500 स्टूडेंटस को एडमिशन मिल सकेगा। इसी तरह पटना आईआईटी में छातावास और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने MBBS की 10000 सीटें भी बढ़ाने की भी घोषणा की। पिछले बजट में भी देश में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी, जिसके बाद MBBS सीटों में इजाफा हुआ था।
- अब भारत में बने कपड़े, मोबाइल और चमड़े के सामान सस्ते होंगे। एलईडी और स्मार्ट टीवी भी सस्ते होंगे। मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक गाड़ियां सस्ती होंगी। 36 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये ऐलान किए।
- लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी पैदा करने का लक्ष्य। भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम शुरू की जाएगी। इसका मकसद डिजिटल माध्यम से छात्रो को अपनी भाषा में किताबों को समझने में मदद करना है।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नई उड़ान योजना शुरू की जाएगी। इसमें 120 नए गंतव्य शामिल होंगे। 4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को सेवा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनेगा।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके जरिए 100 प्रतिशत ग्रामीण आबादी को कवर किया जाएगा। 2019 से अब तक 80 प्रतिशत ग्रामीण आबादी कवर हो चुकी है।
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “बीमा क्षेत्र के लिए एफडीआई सीमा 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत की जाएगी। यह बढ़ी हुई सीमा उन कंपनियों के लिए उपलब्ध होगी जो भारत में पूरा प्रीमियम निवेश करती हैं। विदेशी निवेश से जुड़ी मौजूदा सुरक्षा और शर्तों की समीक्षा की जाएगी और उन्हें सरल बनाया जाएगा।”
Comments are closed.