RTO निरीक्षक के साथ बीच सड़क पर मारपीट, हाईवे पर ट्रकों की कर रहा था चेकिंग
जयपुर पुलिस के मुताबिक अड़ा पुलिया डिवाइडर लेन के पास कैरियर ट्रक और एक अन्य ट्रक के बीच टक्कर होने के बाद हाईवे पर जाम लग गया. जाम से लोगों का गुस्सा सामने आया और माहौल खराब हो गया.![Jaipur: RTO निरीक्षक के साथ बीच सड़क पर मारपीट, हाईवे पर ट्रकों की कर रहा था चेकिंग, FIR Jaipur RTO inspector assaulted in when checking trucks on highway FIR registered Jaipur: RTO निरीक्षक के साथ बीच सड़क पर मारपीट, हाईवे पर ट्रकों की कर रहा था चेकिंग, FIR]()
राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक आरटीओ इंस्पेक्टर के साथ कुछ लोगों के साथ सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय जयपुर (द्वितीय) में मोटर वाहन निरीक्षक विजेंद्र कुमार जांगिड़ अपने फ्लाइंग स्क्वाड के साथ अड़ा पुलिया के पास ड्यूटी पर थे. इसी दौरान एक कार कैरियर ट्रक (MH14JH1017) ने डिवाइडर लेन के पास एक अन्य ट्रक को टक्कर मार दी. उसके बाद विवाद होने पर स्थिति मारपीट तक पहुंच गई.
दरअसल, जयपुर के अड़ा पुलिया डिवाइडर लेन के पास कार कैरियर ट्रक (MH14JH1017) द्वारा एक अन्य ट्रक को टक्कर मारने की घटना में ट्रक चालक सुरजीत सिंह घायल हो गया. उसके बाद वहां पर ड्राइवर की मदद के लिए आरटीओ इंस्पेक्टर ने एम्बुलेंस बुलाया.
जयपुर पुलिस के मुताबिक इस हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और वहां पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. जाम की वजह से वहां पर बाकी लोग जो जाम में फंसे रहे उनका गुस्सा सामने आया और वहां पर माहौल खराब हो गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इंस्पेक्टर के साथ कुछ लोग हाथपाई करते हुए दिख रहे हैं. नाराज लोगों ने उसके बाद उस इंस्पेक्टर को मारा-पीटा भी. इस घटना के बाद विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज थाना जयपुर पश्चिम में एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवाई गई है.
क्यों बिगड़ा माहौल?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली-अजमेर हाईवे का है. घटना के समय आरटीओ का परिवहन उड़न दस्ता वाहनों की चेकिंग कर रहा था. उसी दौरान वहां ट्रक में टक्कर हुई. इस बीच कुछ असामाजिक तत्व मौके पर आ गए और उन्होंने न केवल माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया, बल्कि इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार जांगिड़ के साथ दुर्व्यवहार एवं हाथापाई भी करने लगे. जब यह घटना हुई उस समय इंस्पेक्टर अकेले थे. हालांकि, वीडियो में एक दो और पुलिस वाले दिख रहे हैं.

Comments are closed.