राजस्थान विधानसभा में आज पेश होगा धर्मांतरण विरोधी विधेयक
राजस्थान विधानसभा में आज एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम होने जा रहा है, जब भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा ‘राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म-संप्रवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025’ (Rajasthan Prohibition of Unlawful Conversion of Religion Bill 2025), जो राज्य में धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लागू करेगा। यह विधेयक भाजपा द्वारा सत्ता में लौटने के बाद 16 सालों के अंतराल के बाद पेश किया जा रहा है। इससे पहले, वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 2008 में इसी तरह का विधेयक लाने की कोशिश की थी, लेकिन वह केंद्र सरकार में फंसे रहने के कारण आगे नहीं बढ़ पाया था।

Comments are closed.