India's No.#1 Hindi News Channel

चुरू में वायुसेना का जगुआर क्रैश, हादसे में पायलट समेत 2 की मौत

राजस्थान के चुरू में आज बुधवार को वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया. मार्च और अप्रैल के महीने में भी एक-एक जगुआर हादसे की वजह से नष्ट हो गए थे. लेकिन आज के फाइटर प्लेन क्रैश में दोनों पायलट मारे गए.राजस्थान के चुरू में वायुसेना का जगुआर क्रैश, हादसे में पायलट समेत 2 की मौत

राजस्थान के चुरू में आज बुधवार को वायुसेना का एक जगुआर प्लेन क्रैश हो गया है. यह हादसा रतनगढ़ के भाणुदा बीदावतान गांव में हुआ. मलबे से 2 शव बरामद हुए हैं. माना जा रहा है कि ये शव पायलट के हैं. वायुसेना की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.

हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस की दी. जानकारी मिलते ही ही पुलिस की एक टीम तुरंत दुर्घटनास्थल पहुंच गई ताकि इलाके को सुरक्षित किया जा सके और आगे की जांच में मदद मिल सके. फिलहाल पायलट की पहचान और विमान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

200 फीट के दायरे में फैल गया मलबा

चुरू के रतनगढ़ तहसील के बॉर्डर गांव भाणुदा बीदावतान में प्लेन क्रैश होने के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि सीकराली रोड पर चारणान मोहल्ला के पास स्थित बीड़ में आसमान से जलता हुआ प्लेन गिरा. इसके करीब 200 फीट के दायरे में जगह-जगह प्लेन के जलते हुए कई टुकड़े गिरे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लेन में सवार लोगों के शव के टुकड़े भी आसपास बिखर गए. भाणुदा गांव ही नहीं आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गए. बताया जा रहा है कि एक फायटर प्लेन जलता हुआ आकर गिरा है. जिसमें संभवत एक या दो लोग सवार थे.

मार्च-अप्रैल में भी हुआ था हादसा

पिछले कुछ महीनों में जगुआर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कई मामले सामने आ चुके चुके हैं. इससे पहले 2 अप्रैल को भी गुजरात के जामनगर के पास भारतीय वायुसेना का जगुआर प्लेन क्रैश हो गया था. वायुसेना का यह डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक फाइटर जगुआर था. यह हादसा देर रात 9:30 बजे हुआ. यह जगुआर ट्विन सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट था और इसमें 2 पायलट सवार थे. हादसे में एक पायलट बच गया तो दूसरे की की मौत हो गई.

वहीं 7 मार्च को भी वायुसेना का डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक एयरक्राफ्ट जगुआर हादसे का शिकार हो गया था. यह हादसा अंबाला के पास हुआ था. हादसे के समय एयरक्राफ्ट अंबाला एयर बेस से अपनी रुटीन उड़ान पर था लेकिन पंचकुला के करीब पहुंचकर हादसे का शिकार हो गया.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.