India's No.#1 Hindi News Channel

महिला को बदमाशों ने बेहरमी से पीटाः बीच बचाव करने आए बेटे के साथ की मारपीट

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं, बेखौफ बदमाश के हौसले इतने बुलंद है कि घर में घुसकर तोड़फोड़ कर महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं पीड़ित महिला, जब थाने में शिकायत करने पहुंची तो बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर घर में तोड़फोड़ कर लूट की घटना को अंजाम दिया।महिला को बदमाशों ने बेहरमी से पीटाः बीच बचाव करने आए बेटे के साथ की मारपीट, शिकायत करने पहुंची थाने तो दबंगों ने घर में की तोड़फोड़, बाइक को भी कुचलाये दिल दहला देने वाले घटना शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र वार्ड नं 8 की है। जहां रहने वाली जुबेदा बेगम नामक महिला के घर के सामने ध्रुव आजाद सहित एक अन्य युवक गाली गलौच कर रहे थे,उन्हें ऐसा करने से मना करना महिला को इतना भारी पड़ गया कि दबंग युवकों ने महिला पर हमला बोल दिया और मारपीट की। इस दौरान महिला के साथ मारपीट होता देख महिला का बेटा इस्लाम और उसका साथी नितेश वर्मा बीच बचाव करने लगे। तभी दबंग बदमाशों ने दोनों युवकों को भी छाती में चढ़कर बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इस दौरान किसी तरह बदमाशों के चंगुल से जान बचाकर मां बेटा भागे और मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे। तभी मौके का फायदा उठाते हुए दबंगों ने महिला के घर के अंदर घुस कर तोड़ फोड़ कर पूरे घर को तहस नहस कर दिया। घर में खड़ी एक बाइक को पुरी तरह से तोड़ दिया। इस मारपीट में मां बेटा सहित उसके साथी को गंभीर चोटें आई, पीड़िता महिला की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पड़ताल जुट गई है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.