पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ के कुदलवाड़ी इलाके में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
महाराष्ट्र के पुणे में एक कपड़े और जूते की दुकान में आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना पिंपरी चिंचवाड़ के कुदलवाड़ी इलाके में देर रात हुई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और कोई घायल भी नहीं हुआ है।पिंपरी चिंचवाड़ के अग्निशमन अधिकारी रूपेश जाधव ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि आस-पास के चार दमकल केंद्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तो स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन उन्होंने तुरंत आग पर काबू पा लिया।
कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पिंपरी चिंचवड़ अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है।
अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमाराफेसबुक पेज लाइक करें| आप हमेंट्वीटरपर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|
Comments are closed.