भगवंत मान सरकार ने अब तक 22.68 लाख बुजुर्ग लाभार्थियों को ₹3368.89 करोड़ की दी पेंशन
पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ किसानों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है. राज्य सरकार ने कहा कि वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. पंजाब सरकार लगातार बुजुर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है, राज्य भर में बुजुर्गों से संबंधित स्वास्थ्य सर्वेक्षण किए जा रहे हैं.![पंजाब: भगवंत मान सरकार ने अब तक 22.68 लाख बुजुर्ग लाभार्थियों को ₹3368.89 करोड़ की दी पेंशन पंजाब: भगवंत मान सरकार ने अब तक 22.68 लाख बुजुर्ग लाभार्थियों को ₹3368.89 करोड़ की दी पेंशन]()
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में बुजुर्ग लाभार्थियों का हर मोर्चे पर विशेष ख्याल रख रही है. पंजाब सरकार ने दिसंबर 2024 तक 22.68 लाख बुजुर्ग लाभार्थियों को पेंशन के रूप में ₹3368.89 करोड़ वितरित किये हैं. सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बालजीत कौर ने इस मामले की पूरी जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि राज्य में कुल 34 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें बुजुर्ग, दिव्यांग व्यक्ति, विधवा, निराश्रित महिलाएं और आश्रित बच्चे शामिल हैं. राज्य में कुल 22.68 लाख बुजुर्गों लाभार्थियों को दिसंबर 2024 तक 3,368.89 करोड़ पेंशन में वितरित हो गए हैं.
वार्षिक आय 60,000 से कम वालों को मदद
सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए ₹5,924.50 करोड़ का कुल बजट आवंटित किये हैं, जिनमें से 4,000 करोड़ को चालू वित्त वर्ष के दौरान वृद्धावस्था के पेंशन के लिए रखा गया है. 65 और उससे अधिक आयु के व्यक्ति, साथ ही साथ 58 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाएं, वार्षिक आय 60,000 से अधिक नहीं हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं.
सहायता राशि सीधे बैंक खातों में होती है ट्रांसफर
पंजाब सरकार ने कहा कि वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है. पंजाब सरकार लगातार बुजुर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है, राज्य भर में बुजुर्गों से संबंधित स्वास्थ्य सर्वेक्षण किए जा रहे हैं.

Comments are closed.