India's No.#1 Hindi News Channel

धोखाधड़ी के चक्कर में अंदर हुआ 41 साल का फेमस भोजपुरी एक्टर,

यूट्यूबर और भोजपुरी एक्टर दिलीप कुमार साहू को हाल ही में यूपी में गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. उन पर मुंबई में रहने वाले एक शख्स के साथ साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने का आरोप है. कहा तो ये भी जा रहा है कि कई लोग इसका शिकार हुए हैं.

नई दिल्ली. भोजपुरी एक्टर और यूट्यूबर दिलीप कुमार साहू को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी से गिरफ्तार कर लिया है. उन पर साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप है. ये ठगी सिर्फ एक शख्स के साथ नहीं, बल्कि मुंबई के कई इलाकों में कई लोगों के साथ की गई है. 

दरअसल, दिलीप लोगों को कम कमीशन में क्रेडिट कार्ड स्वाइप करके कैश देने का लालच देता था. यही स्कीम उसने मुंबई में रहने वाले एक BEST ड्राइवर के साथ भी अपनाई. पीड़ित ने दहिसर साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद जांच शुरू हुई.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.