कोरलाई तट पर दिखी संदिग्ध नाव, पाकिस्तानी होने का संदेह
रायगढ़: मुरुद तालुका के कोरलाई समुद्र में एक संदिग्ध नाव देखे जाने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. संदेह है कि यह संदिग्ध नाव पाकिस्तानी है. 26/11 को मुंबई पर हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र के रास्ते नाव से आए थे.![]()
रायगढ़: मुरुद तालुका के कोरलाई समुद्र में एक संदिग्ध नाव देखे जाने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. संदेह है कि यह संदिग्ध नाव पाकिस्तानी है. 26/11 को मुंबई पर हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र के रास्ते नाव से आए थे.
इसे देखते हुए सुरक्षा बल संदिग्ध नाव को लेकर सतर्क हो गए हैं. कोरलाई समुद्र में देखी गई संदिग्ध नाव से कुछ लोग के समुद्र के रास्ते का इस्तेमाल करने की आशंका है. इसे देखते हुए जिले में सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं.
पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए रात में जगह-जगह नाकेबंदी की. पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में जंगल में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस को संदेह है कि नाव से कुछ संदिग्ध उतरे हैं, इसलिए पुलिस ने रात में तलाशी अभियान शुरू किया.
रायगढ़ पुलिस, तटरक्षक बल, कस्टम विभाग, रैपिड रिस्पांस टीम, स्थानीय अपराध शाखा, नौसेना, बम निरोधक दस्ता सभी पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि यह नाव कोरलाई लाइटहाउस से करीब दो समुद्री मील दूर देखी गई. हालांकि, पुलिस तंत्र इन सभी घटनाओं के बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है.
जिला प्रशासन ने अभी तक कोई सूचना या प्रतिक्रिया नहीं दी है. कोरलाई गांव के पूर्व सरपंच प्रशांत मिसाल ने बताया, ‘रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस अधिकारियों का फोन आया. उन्होंने बताया कि एक पाकिस्तानी नाव समुद्र में देखी गई.’
उन्होंने कहा,’हम गांव वाले जब वहां पहुंचे, तब तक पुलिस पहुंच चुकी थी. हम वहां रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक रुके. लेकिन, सुबह 4 बजे के बाद नाव गायब हो गई. इसलिए, यह मामला संदिग्ध लगा. इसलिए कोरलाई के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है.’
बता दें कि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त है. हाल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को दुनिया में आतंकवाद के मुद्दे पर बेनकाव किया. भारत वैश्विक मंच पर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तानी रवैये का पर्दाफाश करता रहा है.
कई बड़े देशों में आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया है. इससे पहले भारत ने ऑपरेशन सिंदूर नामक सैन्य अभियान चलाकर पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ जमकर हमला बोला. इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में पाकिस्तानी आंतकी मारे गए और उनके ठिकाने नष्ट किए गए.
Comments are closed.