रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन
जोधपुर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाउलाल वैष्णव का निधन मंगलवार को जोधपुर एम्स में हो गया. मंगलवार को ही रेल मंत्री जोधपुर पहुंचे थे. उनके पहुंचने के कुछ देर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. जोधपुर एम्स की ओर से जारी सूचना के अनुसार सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर दाउलाल वैष्णव का निधन हुआ. वे पिछले कुछ समय से एम्स में उपचार के लिए भर्ती थे. थोड़ी देर पहले ही रेल मंत्री अपने पिता का स्वास्थ्य जानने के लिए जोधपुर आए थे.
अंतिम यात्रा मंगलवार को साढ़े चार बजे रातानाडा स्थित आवास से रवाना होगी. तीन बजे तक अंतिम दर्शन हो सकेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भी जोधपुर आने की संभावना है. रेलमंत्री मंत्री के पिता के निधन की जानकारी मिलने के बाद परिवार व रिश्तेदार के लोग रातानाडा स्थित घर पर पहुंचना शुरू हो गए.![]()
सीएम व केंद्रीय मंत्री ने व्यक्त की संवदेनाएं: दाउलाल वैष्णव के निधन पर मुख्यमंत्री भजलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर संवदेनाएं प्रकट की हैं. प्रदेश के कानून मंत्री जोगाराम पटेल जोधपुर पहुंच गए हैं. इसके अलावा मारवाड़ के कई विधायक व सांसद के भी जोधपुर पहुंचने की जानकारी है.
मूलत: पाली जिले का है परिवार: रेल मंत्री के पिता दाउलाल वैष्णव मूलत: पाली जिले के जीवंत कला गांव रहने वाले हैं. वे 1966 में खुद पढने के लिए जोधपुर आए थे. इसके बाद यहीं के होकर रह गए. हालांकि गांव में परिवार का आना जाना है. इसके चलते अश्वनी वैष्णव की भी पढाई भी जोधपुर में ही हुई. स्थानीय एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने के बाद आईआईटी कानपुर से मास्टर किया था. इसके बाद वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में चुने गए.
Comments are closed.