बारिश में गिरी पेट्रोल पंप की दीवार, 6 मजदूर मलबे में दबे
फरीदाबाद में प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे कानपुर के छह मजदूरों पर अचानक पेट्रोल पंप की दीवार गिर पड़ी. उसकी वजह से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.![फरीदाबाद में बारिश में गिरी पेट्रोल पंप की दीवार, 6 मजदूर मलबे में दबे; 2 की मौत फरीदाबाद में बारिश में गिरी पेट्रोल पंप की दीवार, 6 मजदूर मलबे में दबे; 2 की मौत]()
हरियाणा के फरीदाबाद में पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से छह लोग उसके मलबे में दब गए, जिसमें दो की मौत हो गई. अन्य चार गंभीर रूप से घायल हैं. सभी का इलाज अलस्पताल में चल रहा है. घटना पलवल नेशनल हाईवे-19 के पास स्थित सोफ्ता गांव के पास बने पेट्रोल पंप की है. बताया जा रहा कि सभी छह मजदूरी के लिए जा रहे थे. ये सभी कानपुर के रहने वाले हैं. किसी निजी कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे, जिस दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ.
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी मृतकों और घायलों के परिजनों को दी. सभी मजदूर यूपी के कानपुर जिले के रहने वाले हैं, जो सोफ्ता गांव के आसपास के इलाके में रहते थे. गुरुवार को झमाझम बारिश हो रही ती. सभी बारिश में ही अपनी ड्यूटी पर निकल पड़े. जैसे ही ये लोग नेशनल हाईवे-19 पर स्थित सोफ्ता के पास पहुंचे, तभी वहां स्थित एक पेट्रोल पंप की दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई, जिसके ये लोग नीचे सभी दब गए.

Comments are closed.