आर्थर रोड जेल में गैंगवार, प्रसाद पुजारी सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज
मुंबई की आर्थर रोड जेल में 6 जुलाई को हुई हिंसक झड़प में कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद पुजारी सहित सात कैदियों पर दंगा और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस जांच कर रही है कि इस झड़प में क्या किसी खास कैदी को निशाना बनाने की कोशिश थी. प्रसाद पुजारी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और हाल ही में उसे चीन से प्रत्यर्पित किया गया था.![मुंबई के आर्थर रोड जेल में गैंगवार, कुख्यात प्रसाद पुजारी सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज मुंबई के आर्थर रोड जेल में गैंगवार, कुख्यात प्रसाद पुजारी सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज]()
मुंबई की आर्थर रोड जेल में 6 जुलाई को दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद पुजारी समेत 8 कैदियों पर दंगा और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है. दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने पिछले सप्ताह अचानक हिंसक झड़प का रूप ले लिया. इस झड़प के बाद जेल परिसर में भारी तनाव का माहौल बन गया. हालांकि, जेल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते किसी बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया.
घटना के बाद अधिकारियों के निर्देश पर एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद पुजारी और अन्य सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की तरफ से संयुक्त रूप से की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विवाद का असली कारण क्या था और क्या यह कोई पूर्व नियोजित साजिश थी.

Comments are closed.