ज्वेलरी शॉप में डकैतों ने डाला डाका, 820 ग्राम सोना लेकर फरार
कर्नाटक के कुलबर्गी में डकैतों ने दिन दहाड़े सोने की दुकान लूट ली. घटना कुलबर्गी के सराफ बाजार की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं. पुलिस को आशंका है कि आरोपी पश्चिम बंगाल भाग गए हैं.![कर्नाटक: ज्वेलरी शॉप में डकैतों ने डाला डाका, 820 ग्राम सोना लेकर फरार; CCTV में कैद अपराधी कर्नाटक: ज्वेलरी शॉप में डकैतों ने डाला डाका, 820 ग्राम सोना लेकर फरार; CCTV में कैद अपराधी]()
कर्नाटक के कलबुर्गी शहर के सराफ बाजार में डकैतों ने सोने की एक दुकान को लूट लिया. घटना शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है. 4 डकैत दुकान मालिक पर बंदूक तानकर करोड़ों के गहने लेकर फरार हो गए. घटना कलबुर्गी शहर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की है. डकैती के दौरान केवल चार लोग ही देखे गए थे. लेकिन पुलिस के हाथ एक अहम सुराग हाथ लगा है. पता चला है कि डकैती में चार लोगों ने नहीं, बल्कि पांच लोगों शामिल थे.
पुलिस को एक और मास्टरमाइंड के बारे में सुराग मिला है. डकैती के बाद जब चारों बस स्टैंड पहुंचे, तो एक और व्यक्ति अंदर घुसा. फ़िलहाल, पांचवें आरोपी की ओर से इन चारों को आर्थिक मदद पहुँचाने का सुराग मिला है.

Comments are closed.