ऋषभ पंत को लेकर कल से जो डर था वही हुआ
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और विकेट कीपर. मैनचेस्टर टेस्ट (Manchester Test) के साथ ही पूरी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं.
मैनचेस्टर टेस्ट (Manchester Test) से एक ऐसी खबर आई है जो इंडियन क्रिकेट फैंस के लिए दुखी करने वाली है. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को 6 हफ्ते के लिए आराम करने की सलाह दी गई है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और विकेट कीपर को कल बल्लेबाजी के दौरान चोट लग गई थी. मैनचेस्टर टेस्ट (Manchester Test) के पहले दिन ही क्रिस वोक्स (Chris Woakes) की बॉल पर उनके पैर में गंभीर चोट लगी थी. दरअसल, 68वें ओवर में इंग्लिश पेसर क्रिस वोक्स की चौथी बॉल पर रिवर्स स्वीप करने के दौरान बॉल पंत के बैट का एज लेकर सीधे उनके जूते पर लगी थी.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत के पैर के पंजे में फ्रैक्चर है और उनको अगले 6 हफ्ते खेल से बाहर रहना पड़ेगा. इस हिसाब से पंत अब एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (Anderson-Tendulkar Trophy) में नजर नहीं आएंगे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पुष्टि करते हुए कहा,
“स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखाया गया है और वह छह हफ़्तों के लिए बाहर हो गए हैं. मेडिकल टीम यह देखने की कोशिश कर रही है कि क्या वह दर्द निवारक दवा लेकर फिर से बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. हालांकि, उन्हें चलने के लिए अभी भी सहारे की ज़रूरत है और उनकी बल्लेबाजी की संभावना बहुत कम दिख रही है”
Comments are closed.