India's No.#1 Hindi News Channel

चाईबासा में माओवादियों के ठिकाने से 35 लाख बरामद

झारखंड के चाईबासा पुलिस लगातार माओवादी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं और इस प्रकार की कार्रवाइयों से माओवादियों की कमर टूट रही है.

Jharkhand police and security forces seized around 35 lakh rupees in cash during a Chaibasa search operation झारखंड के चाईबासा में माओवादियों के ठिकाने से 35 लाख बरामद, किस लिए छुपा रखे थे रुपये?

झारखंड के चाईबासा में पुलिस और सुरक्षाबलों को माओवादी नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. जंगली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन में छिपाए गए करीब 35 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं.

पुलिस का दावा है कि माओवादी बारूदी सुरंगें बिछाने और विस्फोटक सामग्री खरीदने के लिए धन इकट्ठा कर रहे थे.

 

जानकारी के अनुसार, चाईबासा पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादियों ने जंगल में नकदी छिपाई है, जिसे नक्सली गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करना था. इसके बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया.

तलाशी के दौरान जमीन में दबाए गए स्टील के डिब्बे मिले, जिनमें 35 गड्डी रुपये प्लास्टिक और कागज में लपेटकर छिपाए गए थे. पुलिस ने सावधानी से इन डिब्बों को निकाला और थाने लाया. रुपये की गिनती शुरू हो गई है और शुरुआती अनुमान के मुताबिक यह राशि करीब 35 लाख रुपये है. सटीक राशि गिनती पूरी होने के बाद पता चलेगी.

चाईबासा पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई को माओवादियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी बताया है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उनके वित्तीय नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक अहम कदम है.

चाईबासा पुलिस लगातार माओवादी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और इस प्रकार की कार्रवाइयों से माओवादियों की कमर टूट रही है. सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया.

प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा बनी रहे.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.