जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो लंका जल गई…’, ऑपरेशन सिंदूरसे पहले बोले किरेन रिजिजू
संसद के मानसून सत्र में आज (28 जुलाई) संसद (लोकसभा सदन) में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर धमाकेदार चर्चा होगी। इस दौरान एक तरफ विपक्ष, जहां सरकार पर सवालों के बाण चलाएगी। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के सवालों का मुंहतोड़ जवाब देती हुई नजर आएगी। बहस की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बहस दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसके बाद लगातार 16 घंटे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नॉनस्टॉप बहस होगी।

इधर लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। रिजिजू ने लिखा कि- “जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई। जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा पार की, तो पाकिस्तान को आग का सामना करना पड़ा। इस पोस्ट के माध्यम से केंद्रीय मंत्री सीधा मैसेज पाकिस्तान और कांग्रेस को देते हुए दिख रहे हैं।
बता दें कि सरकार इस चर्चा में पूरे आक्रामक तेवर के साथ उतरने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अहम चर्चा से पहले CDS जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं। इन बैठकों में सरकार की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया है। वहीं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA भी सक्रिय हो गया है। बहस से पहले आज विपक्षी दलों की एक बैठक होने जा रही है, जिसमें संयुक्त रणनीति पर चर्चा होगी।
बीजेपी सांसद ने पी चिदंबरम के बयान पर कांग्रेस को घेरा
पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम के उस बयान पर सियासी बवाल मच गया है जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका से इनकार किया था। बीजेपी नेता शोभा करंदलाजे ने सवाल उठाया कि कांग्रेस लगातार पाकिस्तान का बचाव क्यों करती है। जब भारत के सुरक्षाबलों पर सवाल उठते हैं, तब पाकिस्तान की भूमिका को नजरअंदाज क्यों किया जाता है। बीजेपी सांसद ने पूछा कि क्या चिदंबरम को आईएसआई पर ज्यादा भरोसा है या भारत की सुरक्षा एजेंसियों पर। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया हमेशा भारत विरोधी क्यों नजर आता है और वो बार-बार आतंकी हमलों को हल्का क्यों दिखाती है।
पर चर्चा से पहले अखिलेश यादव के तीखे सवाल
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा शुरू होने से पहले कहा कि इस चर्चा में दो पहलुओं को अलग करके देखा जाना चाहिए। पहला, सशस्त्र बलों की बहादुरी और कामयाबी की सराहना होनी चाहिए। दूसरा, बार-बार हो रहे आतंकी हमलों के लिए बीजेपी सरकार से जवाब मांगा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सेना को मौका मिलता तो शायद पीओके भी ले लिया होता. पहलगाम हमले से पहले एक और घटना हुई थी, जिसकी जानकारी जनता को अब तक नहीं दी गई है। उन्होंने पूछा कि पहलगाम के आतंकी कहां गए. सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पांच सवाल पूछे हैं
सांसद प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहीं प्रियंका चतुर्वेदी ने पांच सवाल पूछे हैं, और संसद में सरकार से जवाब की उम्मीद जताई है।
- जो आतंकवादी धर्म पूछकर लोगों की हत्या कर रहे थे, वो कहां हैं? क्या उन्हें पकड़ा गया?
- क्या यह इंटेलिजेंस फेलियर था? अगर हां, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है?
- जनरल असीम मुनीर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे। हमें उनकी गतिविधियों की जानकारी पहले क्यों नहीं मिली?
- ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. यह सिर्फ एक ‘पॉज़’ है। ऐसे में NCERT इसे किताबों में कैसे शामिल कर सकती है?
- जब पाकिस्तान लगातार हमारे खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है, तो भारत-पाक एशिया कप को मंजूरी देना समझ से परे है. यह देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
Comments are closed.