India's No.#1 Hindi News Channel

पटना में मोस्ट वॉन्टेड अपराधी रोशन शर्मा पुलिस एनकाउंटर में घायल

बिहार में कुख्यात अपराधी का हॉफ एनकाउंटर हुआ है। बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मुठभेड़ वाली जगह पर जांच करते पुलिस अधिकारी- India TV Hindiपटनाः बिहार में बढ़ते अपराध को लगाम लगाने के लिए पुलिस ने यूपी के ‘योगी मॉडल’ की तर्ज पर काम करना शुरू कर दिया है। डेढ़ दर्जन हत्या लूट और रंगदारी मामले के आरोपी रोशन शर्मा का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है। ये कार्रवाई राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में हुई है।पुलिस की राइफल छीन कर भागने के दौरान एनकाउंटर

पुलिस के मुताबिक रोशन जहानाबाद का रहने वाला है और बिहार, बंगाल और झारखंड में इसके ऊपर तकरीबन डेढ़ दर्जन से अधिक हत्या लूट और रंगदारी का मामला दर्ज हैं। पुलिस ने रोशन को जहानाबाद से गिरफ्तार किया था। जहां रोशन ने बताया कि फुलवारी शरीफ में आर्म्स रखा हुआ है। पुलिस ने रोशन को लेकर फुलवारी शरीफ पहुंची और भारी मात्रा में आर्म्स और जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके बाद उनके द्वारा एक मिनी गन फैक्ट्री का भी चर्चा किया गया जिस जगह ले जाने के बाद रोशन गाड़ी से उतरते ही पुलिस की राइफल छीन कर भागने की कोशिश किया।

बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती

इसके बाद पुलिस ने रोशन को पकड़ने की कोशिश की और जब रोशन ने पुलिस पर गोली चलाई तो जवाब कार्रवाई में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मार दी। इससे रोशन घायल होकर गिर गया और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रोशन को पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां रोशन खतरे से बाहर बताया गया है। वहीं रोशन के द्वारा बताए गए अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी ने दी जानकारी

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पटना के बाहरी इलाके कुरकुरी गांव में बुधवार तड़के पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे एक अंतर्राज्यीय खूंखार अपराधी रोशन शर्मा के पैर में गोली लग गई। एसएसपी शर्मा ने कहा कि पूछताछ के दौरान, रोशन ने कुछ जानकारी दी जिससे हमें कई हथियार बरामद हुए और फुलवारीशरीफ इलाके में एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ भी हुआ, जहां से हथियारों का कच्चा माल और अन्य आपत्तिजनक सबूत बरामद किए गए।

कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि रोशन शर्मा एक कुख्यात अपराधी है जो बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हत्या, लूट, डकैती और अन्य 18 से ज़्यादा मामलों में वांछित है। उसकी आपराधिक गतिविधियां 2004 से चली आ रही हैं और हाल ही में पटना के रामकृष्ण नगर थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास हुई गोलीबारी की घटना में उसका नाम सामने आया था।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.