India's No.#1 Hindi News Channel

बिलासपुर में हादसा, NTPC प्लांट में काम कर रहे मजदूर घायल, 1 की मौत

 बिलासपुर में NTPC प्लांट में प्री AIR हिटर प्लेटफॉर्म मेंटेनेंस के दौरान टूट गया. इसमें एक मजदूर श्याम साहू की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए हैं.

Bilaspur news 5 workers injured during working in NTPC plant in Chhattisgarh ann छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हादसा, NTPC प्लांट में काम कर रहे मजदूर घायल, 1 की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में NTPC प्लांट में बुधवार (6 अगस्त) को बड़ा हादसा हो गया, जहां प्री AIR हिटर प्लेटफॉर्म मेंटेनेंस के दौरान टूट गया. इस हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए. इनमें 3 मजदूरों का एनटीपीसी में चल रहा इलाज, 2 मजदूरों को सिम्स रेफर किया गया है.

घटना के बाद एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अपोलो रेफर किया गया है. ये हादसा प्लांट के यूनिट 5 में हुआ है. यूनिट में एनुअल मेंटेनेंस का काम चल रहा था. इसी दौरान काम कर रहे मजदूर गिर गए. घटना सीपत थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.