‘पूरी दुनिया ने नए भारत के स्वरूप के दर्शन किए’, बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पीछे बहुत बड़ी वजह हमारी टेक्नोलॉजी और डिफेंस में मेक इन इंडिया की ताकत है. इसमें बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं का भी बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं की सफलता सीमा पार कई किलोमीटर तक आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की ताकत और आतंकवाद के बचाव में आए पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटने टेकने पर मजबूर करने की हमारी क्षमता देखी गई.![ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की पीछे टेक्नोलॉजी और डिफेंस में मेक इन इंडिया... पीएम मोदी बोले- पाकिस्तान कुछ ही घंटों में घुटनों पर आया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की पीछे टेक्नोलॉजी और डिफेंस में मेक इन इंडिया... पीएम मोदी बोले- पाकिस्तान कुछ ही घंटों में घुटनों पर आया]()
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रविवार (10 अगस्त) को बेंगलुरु पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम ने यहां मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया. इसके साथ एक जनसभा को भी संबोधित किया. जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया. पीएम ने ‘नेक्स्ट-जेन मोबिलिटी फॉर ए नेक्स्ट-जेन सिटी’ कार्यक्रम में कन्नड़ भाषा में कुछ लाइंस बोलकर अपने भाषण की शुरुआत की.
अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज वो पहली बार बेंगलुरु आए हैं. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पीछे बहुत बड़ी वजह हमारी टेक्नोलॉजी और डिफेंस में मेक इन इंडिया की ताकत है. इसमें बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं का भी बहुत बड़ा योगदान है. पीएम ने कहा कि इसके लिए वो सभी का अभिनंदन करते हैं.

Comments are closed.