मध्य प्रदेश दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उमरिया गांव में रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की रेल कोच यूनिट का शिलान्यास किया. ये कार्यक्रम औबेदुल्लागंज में आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहे. ब्रह्मा परियोजना कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दिखाया.![मध्य प्रदेश दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM मोहन यादव बोले- ब्रह्मा परियोजना के लिए आभारी मध्य प्रदेश दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM मोहन यादव बोले- ब्रह्मा परियोजना के लिए आभारी]()
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उमरिया गांव में रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की रेल कोच यूनिट का शिलान्यास किया. ये कार्यक्रम औबेदुल्लागंज में आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहे. ब्रह्मा परियोजना कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दिखाया और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहली बार मध्य प्रदेश की भूमि पर पधारे हैं. जब पहलगाम में आतंकवादियों ने बहनों से उनका धर्म पूछकर उनका सिंदूर उजाड़ दिया था तब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ संकल्प लिया था कि इन आतंकियों को दुनिया के किसी भी कोने में ढूंढकर समाप्त किया जाएगा और आज राजनाथ सिंह जी के नेतृत्व में हमारी सेना ने वो पराक्रम दिखाया. वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने नेतृत्व में डोकलाम जैसे मामले में भारत ने अपनी सुरक्षा के साथ पड़ोसियों की भी सुरक्षा की.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने आतंकियों को निशाना बनाया और पाकिस्तान के आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाई. हमारी सेनाओं ने सिर्फ दो दिनों में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. पाकिस्तान खुद भारत के पास शरण लेने आया. भारत के पास युद्ध विराम के लिए कोई दूसरा नहीं आया.प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक शक्तिशाली और समृद्ध भारत का निर्माण हुआ है. प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री पर गर्व है, उनके नेतृत्व में हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं

Comments are closed.