LLB स्टूडेंट का किडनैप, दोस्त ने रची साजिश; पार्क में टहलते समय उठा ले गए
कानपुर के पनकी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक का उसके दोस्त ने 5 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण करा दिया. अपहरणकर्ताओं ने खुद को एसटीएफ बताया और युवक को जान से मारने की धमकी दी. युवक किसी तरह भाग निकला और पुलिस को सूचना दी.
उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने 5 लाख रुपए के लिए अपने दोस्त का अपहरण करा दिया. अपहरण करने के बाद आरोपियों ने 5 लाख रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा. लेकिन किसी तरह से युवक अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर पनकी थाने पहुंचा. जहां उसे पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.
दरअसल अक्षत नाम का युवक अपने दोस्त निर्मल के साथ एक पार्क में टहल रहा था. इसी दौरान कुछ कार सवार आए और उसे जबरन कार में बैठा लिया. कार में बैठाने के बाद उसके मुंह में तमंचा सटा दिया और उससे 5 लाख रुपए ट्रांसफर करने की धमकी देने लगे. अक्षत ने बताया कि बोलेरो गाड़ी पर भारत सरकार लिखा हुआ था, और आरोपियों ने खुद को एसटीएफ टीम का हिस्सा बताया था.
Comments are closed.