India's No.#1 Hindi News Channel

रायसेन 1800 करोड़ रुपये की सौगात, रोजगार और विकास की नई राह

 मध्य प्रदेश के रायसेन में 1800 करोड़ रुपये की BEML रेल हब इकाई का शिलान्यास हुआ. इसमें 5000 से अधिक रोजगार, आधुनिक कोच निर्माण व मेक इन इंडिया का लक्ष्य शामिल है.

MP Raisen CM Mohan Yadav and Rajnath Singh to inaugurate BEML rail hub manufacturing unit ann मध्य प्रदेश के रायसेन 1800 करोड़ रुपये की सौगात, रोजगार और विकास की नई राह

मध्य प्रदेश के रायसेन को रविवार (10 अगस्त) को करोड़ों की सौगात मिली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य अतिथियों ने वेद मंत्रोच्चार के बीच उमरिया में आधुनिक रेल कोच निर्माण के लिए ब्रह्मा परियोजना का शिलान्यास किया.

मध्य प्रदेश के जिला रायसेन में 1800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली BEML रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई के शिलान्यास कार्यक्रम में

– प्रेसिडेंट एंड सीएमडी बीईएमएल श्री शांतनु राय ने कहा कि बीईएमएल ने 61 साल से देश को रेल, खनन एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है.

– साल 1964 से बीईएमएल की शुरुआत हुई. यह कंपनी रक्षा, रेल और खनन क्षेत्र में कार्य़ करती है. बेंगलुरु में मेट्रो रेल कोच ईकाई स्थापित है.

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रक्षा और रेल क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान गढ़े गए हैं.

– बेंगलुरु के बाद बीईएमएल का उमरिया में दूसरा रेलवे कोट रोलिंग स्टॉक यूनिट है.

– कोशिश है कि 18 महीने में यहां से पहला स्टॉक रोल आउट करें.

नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में रेलवे ने काफी प्रगति की – अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में रेलवे ने काफी प्रगति की है.

– पिछले 11 साल में 35 हजार किलोमीटर पटरियां बिछाई गई.

– 51 हजार किलोमीटर ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया. नई ट्रेनें शुरू की गई.

– 40 हजार से अधिक कोच को लाइट वेट कोच से अपग्रेड किया गया है.

– आज विकास की इस कड़ी में एक नया मोती जुड़ेगा.

– यह पीएम के स्वदेशी के संकल्प का नया उदाहरण है.

– मध्य प्रदेश रेलवे की मैन्यूफ्रैक्चरिंग और एक्सपोर्टिंग का केंद्र बनेगा.

– इस फैक्ट्री से 5000 से अधिक रोजगार उपलब्ध होंगे.

– पीएम का संकल्प है मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड.

ब्रह्मा परियोजना पर केंद्रित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य अतिथियों ने वेद मंत्रोच्चार के बीच उमरिया में आधुनिक रेल कोच निर्माण के लिए ब्रह्मा परियोजना का शिलान्यास किया.

– ब्रह्मा परियोजना पर केंद्रित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया.

– 148 एकड़ में बनने वाली बीईएमएल की यह ईकाई हाईवे, रेल और हवाई मार्ग से सीधे जुड़ेगी

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.