नदी किनारे प्रेमी, पहाड़ी पर प्रेमिका की लाश… लव स्टोरी का खौफनाक अंत
झांसी जिले के गरौठा थाना क्षेत्र से प्रेमी-प्रेमिका के हत्या का मामला सामने आया है. तीन दिनों पहले ही वह अपना घर छोड़कर भागे थे, इसके बाद युवक का शव नदी किनारे, तो दो दिन बाद युवती का शव गांव की पहाड़ी पर पड़ा हुआ मिला है.![UP: नदी किनारे प्रेमी, पहाड़ी पर प्रेमिका की लाश... लव स्टोरी का खौफनाक अंत, मर्डर कर दोनों को फेंका UP: नदी किनारे प्रेमी, पहाड़ी पर प्रेमिका की लाश... लव स्टोरी का खौफनाक अंत, मर्डर कर दोनों को फेंका]()
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से प्रेमी जोड़े की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन दिनों के अंदर दो अलग-अलग जगहों पर प्रेमी-प्रेमिका के शव मिले हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना के बाद ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही मामले का खुलासा कर लेगी.
झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब गांव वालों ने गांव की ही पहाड़ी पर 18 साल की युवती पुत्तों का शव संदिग्ध हालत में पड़ा देखा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इससे ठीक दो दिन पहले, झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के गुढा गांव में नदी किनारेएक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था.

Comments are closed.