बीजापुर में DRG और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार को जारी मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान घायल हुए हैं।

Comments are closed.