India's No.#1 Hindi News Channel

‘गऊ माता श्राप देती हैं तो सांड भी श्राप देगा’, CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने दिया जवाब

सपा चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा डॉग लवर्स के मुद्दों को जरूर एड्रेस करना चाहिए, अगर आप विकसित भारत का सपना देख रहे हो तो पेट के लिए आपके पास योजना क्यों नहीं है?Akhilesh Yadav replied to CM Yogi Statement Said mother cow curses then bull Also Curse 'गऊ माता श्राप देती हैं तो सांड भी श्राप देगा', CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने दिया जवाब

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज गुरुवार (14 अगस्त) को आखिरी दिन रहा और इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि आपको तो गौ माता का श्राप ही ले डूबेगा, इसलिए 27 में आने का सपना भी मत देखिए. वहीं अब सीएम योगी के इस बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जवाब दिया है.

लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए कई मुद्दों पर बयान दिया. इसी दौरान सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा अगर गऊ माता श्राप देती हैं तो सांड भी तो श्राप देगा. और जिन लोगों की जान गई है उनके परिवार के लोग किसको श्राप देंगे? कोई ऐसी जगह बची है जिस जिले में सांड से या जानवर से किसी की जान ना गई हो. हम पर नहीं पड़ेगा पाप, पाप पड़ेगा उन पर.”

इसी दौरान अखिलेश यादव ने कहा डॉग लवर्स के मुद्दों को जरूर एड्रेस करना चाहिए, अगर आप विकसित भारत का सपना देख रहे हो तो पेट के लिए आपके पास योजना क्यों नहीं है? और डॉग लवर्स के प्रति आपके पास इमोशन क्यों नहीं है?” उन्होंने कहा कि बीजेपी का विजन यही है कि हर अच्छी चीज खराब कर दो. यह सिर्फ मुंह से गड्ढा मुक्त बना सकते हैं.

 हमारे मुख्यमंत्री जी नकलची हैं- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के सदस्यों से बचना चाहती है, उनके सवालों का जवाब नहीं देना चाहती. हमारे मुख्यमंत्री जी नकलची हैं, अगर दिल्ली में कोई बात तय हो तो उसकी नकल कैसे की जाय उस दिशा में काम करते हैं, 24 घंटे जगाना यह तो इन ह्यूमन बात है.

सपा सरकार में डिस्ट्रीब्यूशन और ट्रांसमिशन पर काम हुआ- अखिलेश यादव

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा PDA परिवार के बच्चे ना पढ़ पाए इसीलिए सरकार ने कई हजार प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए, मर्जर भी इसलिए कर रहे हैं जिससे बूथ का हिसाब किताब ठीक कर ले. यह संस्कृति स्कूल समाजवादी सरकार में बना था, आज तक आगे नहीं बढ़ा पाए. समाजवादी सरकार में न केवल पावर प्लांट पर काम हुए, बल्कि कानपुर जैसे बड़े शहर में मेट्रो दी गई. डिस्ट्रीब्यूशन और ट्रांसमिशन पर काम हुआ, इस सरकार ने उसका भी सत्यानाश कर दिया, जिसका परिणाम यह है कि उत्तर प्रदेश के लोगों को उसका सामना करना पड़ रहा है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.