India's No.#1 Hindi News Channel

ईंट-भट्ठा के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शवों को सौंपने से इनकार कर दिया. ईंट-भट्ट को बंद करते हुए संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की.gopalganj Two innocent children died after drowning in water filled pit ann Bihar News: गोपालगंज में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत, ईंट-भट्ठा के लिए खोदा गया था गड्ढा

गोपालगंज में मंगलवार को ईंट-भट्ठा के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. दोनों सगे भाई-बहन थे. घटना नगर थाना क्षेत्र के कररिया पूरब टोला की है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और ईंट भट्ठा संचालक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

खेलने के लिए घर से बाहर निकले थे बच्चे

मृतक बच्चों की पहचान सिपाही लाल प्रसाद के पांच वर्षीय पुत्र राजन कुमार और सात वर्षीय बच्ची सिंपल कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार बच्चे मंगलवार की देर शाम खेलने के लिए घर से बाहर निकले थे. आबादी के बीचोबीच राजेंद्र सिंह का चिमनी है. ईंट-भट्ठा के लिए गड्ढा खोदा गया था. गड्ढा पानी से भर गया था, जिसमें गिरकर डूबने से दोनों की मौत हो गई.

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शवों को सौंपने से इनकार कर दिया और ईंट-भट्ट को बंद करते हुए संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की. घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीएम अनिल कुमार, नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे. एसडीएम ने परिजनों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया, इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

मामले को लेकर एसडीएम ने क्या कहा?

एसडीएम ने कहा कि राजेंद्र सिंह का चिमनी था. अवैध तरीके से मिट्टी की कटाई कर गड्ढा बनाया गया था, जिसमें डूबने से मौत हुई. एसडीएम ने कहा कि मामले में जांच कर कानूनी रूप से कार्रवाई की जाएगी. सभी ईट-भट्ठा संचालकों को आबादी के बीच गड्ढे से भरे पानी को तत्काल भरने का निर्देश दिया गया है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.