मैसूरु दशहरा कार्यक्रम में बानू मुश्ताक को बुलाने पर भड़की बीजेपी
बुकर प्राइज से सम्मानित लेखिका बानू मुश्ताक को विश्व विख्यात मैसूर के दशहरा पूजा में आमंत्रित करने पर कर्नाटक की राजनीति में हलचल पैदा हो गया है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2025 की विजेता बानू मुश्ताक 22 सितंबर 2025 को विश्व प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी.
सीएम सिद्धारमैया की इस घोषणा से राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने गहरी नाराजगी जताई है. केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा है कि दशहरा हिंदू धर्म और भक्ति का पर्व है. इसे तुष्टिकरण की राजनीति का मंच नहीं बनाया जा सकता. हिंदू अपनी परंपराओं पर इस तरह के बार-बार होने वाले हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति से देवी चामुंडेश्वरी की पहली पूजा करवाना जिसका देवी में कोई विश्वास नहीं है, देवी और प्रत्येक भक्त का सीधा अपमान है.

Comments are closed.