India's No.#1 Hindi News Channel

एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा ओपन हाउस मीटिंग का किया गया आयोजन

एनटीपीसी विंध्याचल ने 28 अगस्त 2025 को प्रशासनिक भवन सभागार में ओपन हाउस मीटिंग का आयोजन

किया, जिसमें कर्मचारियों और वरिष्ठ प्रबंधन को एक साझा मंच पर संवाद हेतु जोड़ा गया।

इस बैठक की अध्यक्षता श्री संजीब कुमार साहा, मुख्य महाप्रबंधक(विंध्याचल) ने की। उनके साथ वरिष्ठ

अधिकारियों में श्री एम. सुरेश, महाप्रबंधक(मेंटेनेंस एवं एडीएम), श्री एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं

एफएम), श्री दीपू ए, महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक(चिकित्सा सेवाएँ, श्री

देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक(तकनीकी सेवाएँ) तथा श्री राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल)

उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागाध्यक्षों, यूनियन और एसोसिएशन प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में

कर्मचारियों ने भाग लिया।

श्री प्रणव वर्मा, अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन) ने संगठन एवं स्टेशन स्तर की उपलब्धियों पर एक प्रस्तुति

दी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्रगति को रेखांकित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से

चर्चा में भाग लेते हुए कार्यस्थल संचालन और टाउनशिप सुविधाओं से जुड़े सुझाव एवं चिंताएँ साझा कीं।

नेतृत्व टीम ने इन सुझावों को संज्ञान में लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन

दिया।

ओपन हाउस मीटिंग ने पारदर्शी संवाद, सहभागी निर्णय प्रक्रिया तथा सहयोगी एवं समावेशी कार्य संस्कृति को

सुदृढ़ करने की स्टेशन की प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत किया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.