India's No.#1 Hindi News Channel

सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने बच्ची से की गंदी हरकत, महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

दौसा में सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने 8वीं क्लास की छात्रा से अश्लील हरकत की। घटना से डरी हुई बच्ची लंच टाइम में घर पहुंची तो परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।school headmaster- India TV Hindiराजस्थान के दौसा जिले के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने 8वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की जिसके बाद महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। घटनाक्रम गुरुवार दोपहर पापडदा थाना क्षेत्र की एक स्कूल का है, जहां कई महिलाओं ने हेडमास्टर की चप्पलों से पिटाई की और शर्ट फाड़ दी।

महिलाओं ने हेडमास्टर बुरी तरह पीटा

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं स्कूल परिसर में हेडमास्टर के साथ मारपीट करती देखी जा रही हैं। आक्रोशित महिलाओं ने हेडमास्टर को  बुरी तरह पीटा। स्कूल स्टाफ ने उसे बमुश्किल से बचाया। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और हेडमास्टर को हिरासत में लेकर आलूदा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल ले जाया गया है।

कई महीनों से अश्लील हरकतें कर रहा था हेडमास्टर

जानकारी के अनुसार, आरोपी हेडमास्टर रमेश चंद पिछले कई महीनों से छात्रा को गंदे इशारे कर उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। इससे परेशान छात्रा ने गुरुवार को हिम्मत कर अपनी मां, चाची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना से डरी-सहमी हुई छात्रा भोजनावकाश में घर पहुंची और अपने परिजनों को इस बारे में बताया। घटना से आक्रोशित छात्रा के घर की महिलाएं स्कूल पहुंच गईं और आरोपी हेडमास्टर की चप्पलों और जूतों से पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि महिलाओं ने हेडमास्टर के कपड़े फाड़ दिए।

पुलिस ने क्या कहा?

पापरड़ा के थाना प्रभारी संतचरण सिंह ने बताया कि एक गांव के स्कूल में लड़की से अश्लील हरकत की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया गया। आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में लेकर दूसरी जगह ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि विस्तृत पूछताछ के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.