अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूएसए टुडे को बताया, “मुझे पूरा विश्वास है कि अमेरिका के राष्ट्रपति अच्छी स्थिति में हैं, अपना शेष कार्यकाल पूरा करेंगे और अमेरिकी लोगों के लिए महान कार्य करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई त्रासदी होती है, तो उन्हें “सबसे अच्छी ट्रेनिंग” मिली है और वे राष्ट्रपति पद संभालने के लिए तैयार रहेंगे। 41 वर्षीय जेडी वेंस ने कहा, “और अगर, भगवान न करे, कोई भयानक त्रासदी हो जाए, तो मैं पिछले 200 दिनों में मिली ट्रेनिंग से बेहतर ट्रेनिंग के बारे में सोच भी नहीं सकता।”
व्हाइट हाउस ने पहले इस चोट को कम करके आंका था और कहा था कि यह “बार-बार, ज़ोर से हाथ मिलाने और एस्पिरिन के इस्तेमाल” का नतीजा है। यह चोट पहली बार जुलाई में दिखाई दी थी, लेकिन फाउंडेशन से ढकी हुई थी। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी एक बयान जारी किया, जिसमें हाथ मिलाने के दावे को दोहराया गया। लेविट ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप जनता के आदमी हैं और वह इतिहास में किसी भी अन्य राष्ट्रपति की तुलना में रोज़ाना ज़्यादा अमेरिकियों से मिलते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं। उनकी प्रतिबद्धता अटूट है और वह इसे हर दिन साबित करते हैं।”
व्हाइट हाउस के डॉक्टर डॉ. सीन बारबेला के अनुसार, ट्रंप को क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी का पता चला है, जो ” 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में यह एक सामान्य स्थिति है।” जुलाई में राष्ट्रपति की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद ट्रंप को क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी का पता चला, जिसमें उनके पैरों के निचले हिस्से में सूजन दिखाई दे रही थी।
Comments are closed.